बारिश के बावजूद नदियों का जलस्तर हुआ कम
संवाद सूत्र, बालुरघाट : सावन के मौसम में अक्सर नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है। लेकिन चिंता का ि
संवाद सूत्र, बालुरघाट : सावन के मौसम में अक्सर नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है। लेकिन चिंता का विषय है कि दक्षिण दिनाजपुर की विभिन्न नदियों का जलस्तर कम है। साथ ही नदियों का जल भी स्वच्छ नहीं है। इसे लेकर पर्यावरणविदों ने चिंता जाहिर की है। सोमवार को नदी व जीवन बचाओ कमेटी की ओर से दक्षिण दिनाजपुर की विभिन्न नदियों का मुआयना किया गया। सबसे पहले वंशीहारी के टांगन नदी का जलस्तर मापा गया। साथ ही उसका स्वाद भी चखा गया। साथ ही ब्रामनी, पूर्णभवा, आत्रयी नदी का निरीक्षण किया गया। रविवार को बीएसएफ की सहायता से नदियों में स्पीड बोट उतारकर महाराष्ट्र के अशोक भारत, उड़िसा के शरतचंद्र पांडा, आंगनिा बोर्डस एंड एनवायरोमेंट प्रोटेक्सन समिति के सचिव विश्वजीत बसाक सहित विभिन्न नदी के विशेषज्ञों ने नदी की प्रकृति के विषय में जांच की।
विश्वजीत बसाक ने बताया कि जिला के आठ नदियों में पानी काफी कम है। कही छह फीट तो कहीं चार फीट गहराई है। नदी में क्षार की मात्रा भी अधिक है। इससे पानी में रहने वाले जीवों को नुकसान हो सकता है। नदी के जन का पीएएच सात होना चाहिए, जबकि यहां के जल की क्षार की मात्रा पांच पीएएच है। नदियों के मुआयना के बाद इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से सभी विभागों को भेजी जाएगी।
कैप्शन : नदी का स्वाद चखते पर्यावरणविद्