नहर से लापता महिला का शव बरामद
संवाद सूत्र, बालुरघाट : हिली ब्लॉक के तीन नंबर ब्लॉक के धलपाड़ा ग्राम पंचायत के लस्करपुर इला
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 08:05 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 08:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, बालुरघाट : हिली ब्लॉक के तीन नंबर ब्लॉक के धलपाड़ा ग्राम पंचायत के लस्करपुर इलाके में बुधवार को नहर से प्रौढ़ महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को बरामद करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि मंगलवार शाम को मृतका गुलबहार खातून लापता हो गयी थी। उसके पड़ोसियों ने उसे विभिन्न जगहों पर तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार की सुबह लस्करपुर इलाके के नहर में उसका तैरता हुआ शव देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 30 साल पहले उसका तलाश हो गया था। उसका कोई नहीं था। वह अपने भाई के घर में रहती थी। वह विभिन्न उम्र जनित रोगों से बीमार चल रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें