फांसी के फंदे से झूलते मिला महिला का शव
संवाद सूत्र, गंगारामपुर : दक्षिण दिनाजपुर जिला के गंगारामपुर थाना के अंतर्गत पानडापाड़ा इलाके में
संवाद सूत्र, गंगारामपुर :
दक्षिण दिनाजपुर जिला के गंगारामपुर थाना के अंतर्गत पानडापाड़ा इलाके में सोमवार की सुबह फांसी के फंदे से झूलते हुए महिला की लाश मिली। इस घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम सुखी मुर्मू है। वह अपने पति व बेटे के साथ रहती थी। उसका पति इलाज के लिए बाहर गया हुआ है। बेटा भी दूसरे राज्यों में काम करता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना की तरह सुखी रसोई का काम करके सोने चली गई। लेकिन आज जब देर तक सुखी के घर का दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुखी ने आत्महत्या किया या किसी ने उसकी हत्या कर दी, यह रहस्य का विषय बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।