Move to Jagran APP

दुष्कर्म की शिकार विधवा महिला ने लगाई फांसी

-पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार -प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पीड़िता पर बढ़ गया था रा

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 08:10 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 08:10 PM (IST)
दुष्कर्म की शिकार विधवा महिला ने लगाई फांसी
दुष्कर्म की शिकार विधवा महिला ने लगाई फांसी

-पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

loksabha election banner

-प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पीड़िता पर बढ़ गया था राजनीतिक दबाव

संवाद सूत्र, बालुरघाट : दुष्कर्म की शिकार विधवा महिला ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार को हिली थाना के बासुदेवपुर के दक्षिणपाड़ा इलाके की है। मृतका का नाम सुधा राय(38) बताया गया है। आज सुबह 10 बजे परिवारवालों को सुधा के आत्महत्या करने के विषय में पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मृतका सुधा राय के पति की पांच साल पहले निधन हो गया था। सुधा अपने घर में अकेले रहती थी। एक सप्ताह पहले इलाके के निखिल वर्मन ने रात को घर में घुसकर सुधा के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को लेकर सुधा ने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। प्राथमिकी के बाद आरोपी ने सरे बाजार सुधा पर हमला किया। साथ ही उसपर राजनीतिक दबाव भी बढ़ने लगा। इस घटना के बाद से सुधा उदास रहने लगी। वह अवसाद में चली गई थी। आज सुबह उसने अपने घर में फांसी लगा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.