जाली एसटी उम्मीदवार का नाम आने से मची हलचल
संवाद सूत्रबालुरघाट पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन मिसलेनियस सर्विस परीक्षा 2018 के उत्तीर्ण ताि
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सूत्र,बालुरघाट: पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन, मिसलेनियस सर्विस परीक्षा 2018 के उत्तीर्ण तालिका में कुछ जाली एसटी उम्मीदवारों का नाम आया गया है। इसे लेकर ऑल इंडिया संथाल वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी की ओर से आंदोलन पर उतरने की धमकी दी। शुक्रवार को 25 जाली उम्मीदवारों की सूची जिलाधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री को सौंपी गयी। गौरतलब है कि उक्त परीक्षा का परिणाम विगत चार जून को आया। इसमें 3 हजार 920 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। आरोप है कि इस तालिका में कुछ जाली उम्मीदवारों का भी नाम है। प्रशासन से मांग की गयी है कि इन जाली उम्मीदवारों को हटाया जाए और उन्हें जालसाजी करने के लिए सजा दिया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें