भाड़ेदार महिला को घर मालिक ने घुसने नहीं दिया, मचा बवाल
संवाद सूत्रबालुरघाट लॉकडाउन से पूर्व दूसरे राज्य घूमने गयी महिला जब किसी तरह बालुरघाट लौटी
संवाद सूत्र,बालुरघाट: लॉकडाउन से पूर्व दूसरे राज्य घूमने गयी महिला जब किसी तरह बालुरघाट लौटी, तो उसके घर मालिक ने घर में प्रवेश नहीं कर दिया। यहां तक स्थानीय लोगों ने भी महिला को इलाके में प्रवेश करने पर रोका। इसे लेकर महिला ने रोना-धोना शुरू किया और अपने भाड़े के घर पर धरना प्रदर्शन देकर बैठक गयी। यह मामला बालुरघाट के बासंती बागान की है। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। बाद में पुलिस ने महिला को बालुरघाट स्टेडियम के क्वारेंटाइन सेंटर में रख दिया। इसे लेकर इलाके में उत्तेजना का माहौल है। गौरतलब है कि महिला अपने बेटा और बेटी को लेकर गोवा घूमने गयी थी। ट्रेन खुलने के बाद वह अपने भाड़े के घर में आयी। महिला का पिता का घर हिली इलाके में है। भाड़ेदार महिला रूबी महंत दास ने बताया कि मैं अस्पताल से जांच करवाकर आयी हूं। मैं पूरी तरह स्वस्थ्य हूं। फिर भी मेरे साथ अछूत जैसा व्यवहार किया जा रहा है। वहीं घर मालकिन अंजलि दास ने बताया कि मेरे पति अभी बीमार है। सबका कॉमन शौचालय है। भाड़ेदार को लेकर रहने में हमें समस्या होगी। इस संबंध में बालुरघाट के डीएसपी हेडक्वार्टर धीमान मित्र ने बताया कि इसतरह की बहुत सी शिकायतें हमारे पास आ रही है। पुलिस इन समस्या का समाधान कर रही है।