रसोई गैस फटने से गृहणी घायल
संवाद सूत्र बालुरघाट बालुरघाट शहर के बस स्टैंड के पास विश्वासपाड़ा इलाके में शुक्रवार को रस
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सूत्र, बालुरघाट: बालुरघाट शहर के बस स्टैंड के पास विश्वासपाड़ा इलाके में शुक्रवार को रसोई गैस के फटने से गृहणी प्रतिमा सेन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में बालुरघाट सुपर स्पेशयालिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस समय वह घर में रसोई बना रही थी। इस घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना का माहौल है। इस घटना की सूचना मिलते ही तृणमूल के पूर्व चेयरमैन राजेन शील, विप्लव खां आदि अस्पताल पहुंचकर घायल गृहणी को देखने आए थे। बतादें कि इलाके के व्यवसायी शिबू सेन के घर में यह वारदात हुई। इससे पहले भी शिबू के बेटे ने आत्महत्या की थी। बेटा तृणमूल छात्र परिषद का सक्रिय सदस्य था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें