लॉ कॉलेज के मैदान से क्षत-विक्षत शव बरामद
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट लॉ कॉलेज के मैदान से गुरुवार की सुबह क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इ
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट लॉ कॉलेज के मैदान से गुरुवार की सुबह क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान सुकुमार बर्मन(45)के रूप में हुई है। गौरतलब है कि मृतक सुकुमार बर्मन का घर गयेशबाड़ी इलाके में है। वें लॉ कॉलेज के समीप अपने मौसी विधुबाला बर्मल के घर में पले-बढ़े है। पेशे से वें टोटो चालक थे। बीच-बीच में मजदूरी भी करते है। परिवार में पत्नी व दो बच्चे है। बुधवार अपने घर के सामने कंक्रीट का रास्ता तैयार करने का काम कर रहें थे। बुधावार रात को वें घर नहीं लौटे। गुरुवार की सुबह कॉलेज के पास मैदान में उनका शव बरामद हुआ। उनके गले पर घातक निशान था। कान भी कटा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि उनकी हत्या की गयी है। मृतका की बहन जयंती बर्मन का कहना है कि मेरे भाई की हत्या की गयी है। बालुरघाट थाना के आईसी जयंत दत्त ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।