बालुरघाट में 30 केजी गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- पुलिस ने राघुनाथपुर इलाके के 512 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाया अभियान संवादसूत्र बालुरघाट
- पुलिस ने राघुनाथपुर इलाके के 512 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाया अभियान
संवादसूत्र, बालुरघाट : विधानसभा चुनाव के बीच पुलिस प्रशासन की ओर से नाका चेकिंग जोर शोर से शुरू हो गया है। इसी क्रम में बालुरघाट थाना पुलिस ने मंगलवार रात को राघुनाथपुर इलाके के 512 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभियान चलाकर करीब 30 केजी गांजा के साथ एक महिला समेत तीन तस्कर को गिरफ्तार किया। नाका चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट गाड़ी से तीन बोरे में गांजा बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी से गांजा को जिले के विभिन्न इलाकों के साथ तस्कर बांग्लादेश भेजने की फिराक में था। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया।
इस बारे में बालुरघाट सदर डीएसपी हेडक्वार्टर सोमनाथ झा ने बताया कि चुनाव को लेकर बालुरघाट शहर में नाका चेकिंग शुरू किया गया है। इस दौरान रात में एक प्राइवेट गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा को जब्त किया गया है। जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बालुरघाट थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए तस्करों में मुख्य सरगना बिल्टू दास है जो शहर के घोसपाड़ा का निवासी है। उसी की एक साथी वह महिला थी। जिसका नाम इशिता मंडल है, जो बालुरघाट के खिदिरपुर इलाके की रहने वाली है। ये दोनों मिलकर सिलीगुड़ी व मालदा से गांजा खरीदकर जिले में तस्करी करते थे। उसके गाड़ी चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसका नाम आशुतोष सेन है।
सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश से गांजा सहित विभिन्न प्रकार के नशा सामाग्री को तस्करी करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में लाया जाता है। तस्करी करने का रास्ता बालुरघाट-हिली राष्ट्रीय राजमार्ग व पतिराम-त्रिमोहनी राजमार्ग को चुना गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तस्कर बाहर से गांजा खरीदकर हिली ब्लाक के त्रिमोहनी व हिली इलाके में दूसरों तस्करों के हाथ में दे देते है। जहां से फिर बांग्लादेश में तस्करी हो जाती है।