रसोई गैस में आग लगने से महिला की मौत
संवादसूत्र बालुरघाट बालुरघाट ब्लाक के भाटपाड़ा ग्राम पंचायत के डांगी इलाके में रसोई गै
संवादसूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट ब्लाक के भाटपाड़ा ग्राम पंचायत के डांगी इलाके में रसोई गैस में आग लगने एवं उसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। शनिवार शाम को रसोई में खाना बनाते समय यह घटना घटी। मृत महिला का नाम अनिमा राय है, जो 49 वर्ष की थी।
इधर आग लगने की घटना के बाद महिला को फौरन इलाज के लिए बालुरघाट जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर अस्पताल में इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह महिला के परिवारवालों को मौत की जानकारी मिली। इधर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करंट लगने से महिला की मौत बालुरघाट : बालुरघाट ब्लाक के गोपालबाटी ग्राम पंचायत के ठाकुरपुरा इलाके में रविवार सुबह बिजली के करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला का नाम सुनीति बर्मन बताया है, जो 55 वर्ष की थी।
इस दिन सुबह में घर में ही महिला को करंट लगी। लोगों ने फौरन उसे बालुरघाट जिला अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पर्यवेक्षक बने सांसद सुकांत मजूमदार का अभिनंदन
बालुरघाट : जिला भाजपा की ओर से सिक्किम राज्य के पर्यवेक्षक बने बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार का अभिनंदन किया गया। रविवार को पार्टी कार्यालय में उनका अभिनंदन किया गया। इस दिन अभिनंदन समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार बर्मन, भाजपा के राज्य कमेटी के सदस्य निलांजन राय, भाजपा नेता बापी सरकार उपस्थित थे।