जात-पात व दहेज को लेकर महिला की हत्या
संवादसूत्र बालुरघाट दहेज व जात-पात के विरोध में एक महिला को जलाकर मार डालने का आरोप
संवादसूत्र, बालुरघाट : दहेज व जात-पात के विरोध में एक महिला को जलाकर मार डालने का आरोप सामने आया है। मृत महिला का नाम रुम्पा पाली (28) है। हिली थानान्तर्गत तिउर खारून इलाके में महिला को जलाकर मारने का आरोप उसके पति व ससुरालवालों पर लगा है। वही पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों के अनुसार तिउर खारून के निवासी व पेशे से श्रमिक सुजन दास ने तिउर के साहापुर इलाके के रूम्पा मालिक के साथ कई साल पहले उसका विवाह हुआ था। रूम्पा पिछड़ी जाति के होने के कारण सुजन की मां व उसके परिवार के लोग इस विवाह को नहीं मान रहे थे। शादी के बाद रूम्पा के ससुरालवालों ने इस रिश्ते को मान लिया। दोनों के एक चार वर्ष की लड़की भी है। आरोप है कि शादी होने के बाद सुजन की मां पिछड़ी जाति होने के नाते रूम्पा को अक्सर ताना देती थी। यहां तक दहेज न मिलने पर अक्सर उसके उपर अत्याचार होता था। शुक्रवार रात को पति व पत्नी के विवाद चरम पर पहुंचा। इसके बाद आग से जले हालत में रुम्पा को उसके ससुरालवालों ने बालुरघाट अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को इलाज के दौरान रूम्पा की मौत हो गई। इसके मृतक के पिता की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया। मृत महिला के भाई मानिक मालि ने बताया कि जीजा ने अचानक आकर कहा कि उसकी दीदी ने शरीर में आग लगा ली है। सुबह में अस्पताल में पहुंचे, तो पता चला कि वह मर चुकी है। इसलिए हमलोग उनलोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।
इधर मृतका के पति सुजन दास ने कहा कि पत्नी के साथ उसका संबंध अच्छा था। उसने कुछ लाने के लिए कहा। लेकिन नहीं जाने पर विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद उसने अपने ही शरीर में आग लगा ली। बचाने के क्रम में वह भी घायल हो गया है। यहां पर हत्या का मामला नहीं है। वही हिली थाना की ओर से कहा गया है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।