देह व्यापार में लिप्त मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवादसूत्र बालुरघाट दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट शहर के साहेब कचहरी इलाके में पुि
संवादसूत्र, बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट शहर के साहेब कचहरी इलाके में पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार गत 18 अक्टूबर को साहेब कचहरी इलाके में एक घर में देह व्यापार में स्थानीय लोगों ने उसे धड़ दबोचा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को उसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने घर महिला सहित तीन महिला व दो पुरूषों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उस समय मुख्य आरोपी घर पर नहीं था। इस दिन अपने घर में आने पर आरोपी सुरभि सरकार को घेर कर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी सुरभि सरकार जेल की सजा काट चुका है। जेल से वापस लौटने के बाद वह फिर से इस काम में शामिल हो गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे फिर से गिरफ्तार किया गया।