Move to Jagran APP

बालुरघाट का फुट ब्रिज जर्जर, हो सकती है बड़ी दुर्घटना!

संवाद सूत्र बालुरघाट बालुरघाट शहर के बीचो-बीच आत्रयी खाड़ी के ऊपर आयरन ब्रिज है जिसे

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 09:33 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:31 AM (IST)
बालुरघाट का फुट ब्रिज जर्जर, हो सकती है बड़ी दुर्घटना!
बालुरघाट का फुट ब्रिज जर्जर, हो सकती है बड़ी दुर्घटना!

संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट शहर के बीचो-बीच आत्रयी खाड़ी के ऊपर आयरन ब्रिज है, जिसे लोग फुट ब्रिज भी कहते है। यह ब्रिज कई साल से जर्जर अवस्था में थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसकी हालत एकदम जानलेवा हो गयी है। यह ब्रिज लटकर झूलने लगी है। सामने का हिस्सा पूरी तरह टूट गया है। कोई भारी वाहन यदि इस ब्रिज से गुजरी, तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस ब्रिज वर्ष 2003 में बनाया गया था। लोहा से बनाने के कारण इसका नाम आयरन ब्रिज रखा गया। मरम्मत के अभाव में इसकी स्थिति काफी खराब है। महकमा शासक व बालुरघाट नगरपाकिला के प्रशासक ईशा मुखोपाध्याय ने बताया कि इस फुट ब्रिज पर चलने के लिए पाबंदी लगायी गयी ह।ै वहां नये ब्रिज के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र लिखा गया है।

loksabha election banner

कैप्शन : बालुरघाट का जर्जर आयरन ब्रिज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.