पुल से गिरने पर युवक घायल
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट शहर के आंदोलन पुल शनिवार की सुबह एक युवक के गिरने से
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 07:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट शहर के आंदोलन पुल शनिवार की सुबह एक युवक के गिरने से उत्तेजना का माहौल है। आखिर युवक गिरा कैसे, इसे लेकर चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे युवक को खून से लथपथ हालत में देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवक को बालुरघाट जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की पहचान विकास चंद्र राय के रूप में हुई है। वह घोषपाड़ा इलाके का निवासी है। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण वह कुछ बोल नहीं पा रहा है। राहगीर जिशनु नियोगी ने बताया कि शहर के आंदोलन पुल से गुजरने के दौरान मैंने घायल अवस्था में युवक को नीचे खाई में देखा। देखते ही आस-पास के लोगों को पुलिस को सूचित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें