पांच सेमी छोटा आम लोगों को कर रहा आकर्षित
संवाद सूत्र, जयगांव: बाजार में कई तरह के आम पाए जाते हैं। इसी प्रकार जयगांव के डारागांव में ब
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jun 2018 06:08 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 06:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, जयगांव: बाजार में कई तरह के आम पाए जाते हैं। इसी प्रकार जयगांव के डारागांव में बैर की तरह होने वाला आम लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। मात्र 5 सेमी. छोटा सा आम काफी स्वादिष्ट होता है। लोगों को अपना दिवाना बना रहा है। पेड़ से सटे मार्बल दुकान के मालिक जयंत मुद्रा ने कहा कि प्रत्येक साल ही आम की फसल होती है। जो लोगों को काफी पसंद आती है। आम बैर फल की तरह ही छोटा होता है। लेकिन इसके बावजूद दूसरे सभी प्रसिद्ध आम की तरह ही बेहद स्वादिष्ट होती है। पूरे जयगांव शहर में इस आम की ही चर्चा होती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें