पोंचागढ़ ग्राम पंचायत में दूसरी बार प्रधान बने उदय सरकार
संवाद सूत्र माथाभांगा माथाभांगा एक नंबर ब्लॉक के पोंचागढ़ ग्राम पंचायत में दूसरी बार उदय सरकार को पंचायत प्रधान बनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 08:59 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:43 AM (IST)
संवाद सूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा एक नंबर ब्लॉक के पोंचागढ़ ग्राम पंचायत में दूसरी आर उदय सरकार को प्रधान के रूप में चयनित किया गया। सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से प्रधान गठन की प्रक्रिया पूरी हुई। चयन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस ग्राम पंचायत में कुल 18 सीटें है, जिसमें 16 तृणमूल के है और दो भाजपा के सदस्य है। आज 15 सदस्यों को लेकर प्रधान गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। सर्व सम्मति से प्रधान के रूप में तृणमूल के उदय सरकार को चयनित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें