Move to Jagran APP

कूचबिहार के माथाभांगा में 51 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कूच बिहार जिला के माथाभांगा थाने की पुलिस ने निशिगंज इलाके से 51 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पश्चिंम बंगाल के चौबीस परगना का, दूसरा ओडिशा का है।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 05:46 PM (IST)
कूचबिहार के माथाभांगा में 51 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कूचबिहार के माथाभांगा में 51 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
माथाभांगा [संवादसूत्र]। कूचबिहार जिला के माथाभांगा थाने की पुलिस ने शनिवार की रात में गुप्त सूचना के आधार पर खबर पाकर निशीगंज इलाके के चेकपोस्ट में नाका चेकिंग के दौरान 51 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दक्षिण 24 परगना निवासी शेख मुबारक अली व ओडिशा के संबलपुर निवासी जसवंत के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों निशीगंज से गांजा लेकर कोलकाता की ओर जा रहे थे। चेकपोस्ट में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन से गांजा बरामद किया। पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। पूछताछ के लिए दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को भी पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस दोनों मामलों के जांच में जुट गई है।  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.