भाजपा की ओर से स्मरण सभा
संवाद सूत्र, दिनहाटा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शु
संवाद सूत्र, दिनहाटा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए भाजपा शहर मंडल की ओर से स्मरण सभा का आयोजन डाक बांग्ला पाड़ा में किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सुदेव कर्मकार, पूर्व विधायक तथा भाजपा नेता अशोक मंडल, मदन मोहन गोस्वामी सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। अध्यक्ष सुदेव कर्मकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन उनके योगदान व उनके योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अटल अजात शत्रु थे। उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली था। पक्ष-विपक्ष सब उनके मुरीद थे। उनकी भाषण कला और व्यवहार अनुकरणीय है। उत्तर बंगाल दौरे की उनकी बहुत सी स्मृतियां है।
कैप्शन : स्मरण सभा में भाजपा नेता