रेल दुर्घटना में विक्षिप्त युवक की मौत
संवाद सूत्र, माथाभांगा : रेल से कटकर शनिवार सुबह आठ बजे विक्षिप्त युवक राज कुमार वर्मन(38) क
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 08:23 PM (IST)
संवाद सूत्र, माथाभांगा : रेल से कटकर शनिवार सुबह आठ बजे विक्षिप्त युवक राज कुमार वर्मन(38) की मौत हो गयी। यह घटना माथाभांगा के दो नंबर ब्लॉक के पारडुबी ग्राम पंचायत के भानु कोठी इलाके में घटित हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घोक्साडांगा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राज कुमार वर्मन कूचबिहार के माथाभांगा रेल लाइन पर बैठा हुआ था। अचानक मालगाड़ी ने युवक का धक्का मार दिया। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें