तृणमूल पार्टी कार्यालय में भाजपा पर लगा बमबाजी का आरोप
संवादसूत्र कूचबिहार रात के अंधकार में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर बमबाजी करने क
संवादसूत्र, कूचबिहार : रात के अंधकार में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर बमबाजी करने का आरोप भाजपा के खिलाफ लगा है। उसी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के कर्मियों ने देवचड़ाई मोड़ में सड़क जाकर विरोध प्रदर्शन किया।
आरोप है कि शनिवार रात को तृणमूल कांग्रेस कार्यालय को केंद्र करके भाजपा समर्थित बदमाशों ने दो बम फेंके। घटना की खबर मिलते ही तूफानगंज थाना पुलिस व दमकल मौके पर पहुंचे। इनलोगों ने स्थिति को काबू में किया। जिसके बाद तृणममूल ने सड़क जाम कर दोषियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया। इधर घटना की खबर मिलते ही उत्तर बंग विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रात के समय देवचड़ाई इलाके में तृणमूल कार्यालय पर भाजपा समर्थकों ने हमला किया। भाजपा इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। लेकिन लोग इससे नहीं डरेंगे। कारण जिस संख्या में आई है वैसे वापस फिर लौट जाएगी। कारण वे लोग इलाके में आतंक फैला रहे है और हमलोग विकास कर रहे है। पातलाखउवा में उनलोगों ने मजिरउद्दिन सरकार नामक एक तृणमूल कर्मी की हत्या की है।
दूसरी ओर तृणमूल के इस आरोप को अस्वीकार करते हुए भाजपा नेता राजीव सरकार ने कहा कि इस घटना में भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। तृणमूल के अपने गुटबाजी में ही पार्टी कार्यालय पर हमले हो रहे है। बम फेंककर हमलोगों को बदनाम किया जा रहा है। कारण मंत्री के अपने इलाके में उनकी जमीन खिसकती नजर आ रही है।