बिना पैडल मारे 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है संजय की बैटरी साइकिल
शहर के पंचानन मोड़ इलाका निवासी संजय शर्मा ने बैटरी साइकिल बना कर लोगों को आश्चर्य कर दिया।
संवाद सूत्र, माथाभांगा : शहर के पंचानन मोड़ इलाका निवासी संजय शर्मा ने बैटरी साइकिल बना कर लोगों को आश्चर्य कर दिया है। इस साइकिल से संजय दूर-दूर तक यात्रा करता है। इस साइकिल की स्पीड कमाल की है। इसे चलाने में ज्यादा मेहनत नहीं होती। संजय ने कहा कि आसमान छूते पेट्रोल के दाम को देखते हुए उसे बैटरी साइकिल का ख्याल आया। इस साइकिल से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा। साथ ही दुर्घटना के रोकथाम के लिए भी यह संजय की अनोखी पहल है। संजय ने कहा कि उसने अपने रुपये से साइकिल तैयार किया है। इस साइकिल को बनाने में एक 24 वोल्ट मोटर, दो 12 वोल्ट की बैटरी व एक कंट्रोलर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें गति वर्धक भी है। जिस कारण पैडल नहीं मारनी पड़ती है। यह साइकिल प्रति घंटे 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलती है। अगर एक बार बैटरी चार्ज कर ली जाए तो 40 किलोमीटर तक दूरी आराम से तय हो जाएगी। बैटरी का चार्ज खत्म होने पर पैडल मार कर आम साइकिल की तरह इसे चलानी होगी।