Move to Jagran APP

चालक के नियंत्रण खोने से छह की मौत, छह घायल

-माथाभांगा के भोगरामगुड़ी इलाके में सोमवार की रात ढाई बजे हुआ हादसा -ईट भट्टा में

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 05:25 PM (IST)
चालक के नियंत्रण खोने से छह की मौत, छह घायल
चालक के नियंत्रण खोने से छह की मौत, छह घायल

-माथाभांगा के भोगरामगुड़ी इलाके में सोमवार की रात ढाई बजे हुआ हादसा

prime article banner

-ईट भट्टा में काम करने के लिए मजदूरों का दल सामुकल से सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था

संवाद सूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा के एक नंबर ब्लॉक के गोपालपुर ग्राम पंचायत के भोगरामगुड़ी गांव के राज्य सड़क पर सोमवार देर रात करीब ढाई बजे बोलेरो चालक के नियंत्रण खोने से छह लोग सड़क दुर्घटना में मारे गये। चालक ने सड़क किनारे खड़ी मालवाही ट्रक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर ऐसी थी कि चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। दो लोगों की मौत माथाभांगा महकमा अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। गौरतलब है कि बिहार के ईट भट्टा में मजदूरी के लिए 12 लोग बोलेरो में सवार होकर तूफानगंज के सामुकतला इलाके से सिलीगुड़ी की ओर जा रहे थे। लेकिन माथाभांगा के भोगरामगुड़ी इलाके में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। सड़क किनारे कई दिनों से खराब एक मालवाही ट्रक (डब्ल्यू बी 64 क्यू/0562) के पीछे वाले भाग में टक्कर मार दी। ट्रक को टक्कर मारते हुए बोलेरे पास के एक तालाब में गिर गयी। तालाब में गिरते ही चार लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। बाकी दो की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई। मृतकों में दो बच्चे भी है।

पुलिस ने बताया कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में खगेन राभा(35), रत्‍‌ना मुंडा और उसका चार साल का बेटा, पायरू मुंडा और पायरू मुंडा का दो साला का बच्चा तथा अजय सोनार(32) की मौत हो गयी। बाकी समारा मुंडा, बेदिनी मुंडा, विश्वमारी मुंडा, मयना मुंडा सहित छह लोग घायल हुए। सभी को माथाभांगा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में दो पुरूष, दो महिला और दो बच्चे है।

माथाभांगा थाना के आईसी प्रदीप सरकार ने बताया कि घायलों को इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही हम देर रात को घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। बोलेरो और ट्रक को कब्जे में लिया गया है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल रमरा मुंडा ने बताया कि हमारा सब कुछ लूट गया। हम ईट भट्टा में काम करने के लिए निकले हुए थे।

कैप्शन : क्षतिग्रस्त बोलेरो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.