Move to Jagran APP

असम के दो शिव भक्त का नदी में गिरने से मौत

-मृत असम के गौड़ीपुर के निवासी थेसंवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार वानेश्वर शिव मंदिर में साव

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 05:37 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 05:37 PM (IST)
असम के दो शिव भक्त का नदी में गिरने से मौत
असम के दो शिव भक्त का नदी में गिरने से मौत

-मृत असम के गौड़ीपुर के निवासी थेसंवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार वानेश्वर शिव मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी को जलाभिषेक करने के बाद बाइक से घर लौटने के दौरान रास्ते में नियंत्रित खोने से दो शिव भक्त ब्रिज से गहरे नदी में गिर गए। इस दुर्घटना में दोनों शिव भक्त की मौत हो गयी। यह घटना कूचबिहार के तूफानगंज के सानखोला ब्रिज के ऊपर घटित हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक शिव भक्तों का नाम पवन सरकार(35) और फणिराम वर्मन(22) है। कूचबिहार के वानेश्वर शिव मंदिर में असम के गौड़ीपुर के निवासी जलाभिषेक के लिए रविवार शाम को निकले थे। सोमवार को पवन सरकार और फणिराम वर्मन ने सुबह-सुबह शिव लिंग पर जलाभिषेक व पूजन करके बाइक से घर लौट रहे थे। लेकिन सानसोला ब्रिज के ऊपर पवन सरकार ने अपना नियंत्रण खो दिया। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी से निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन चिकित्सकों ने दोनों ने मृत घोषित किया। कूचबिहार थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। मृतक के परिवारवालों से संपर्क किया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.