पंडाल में दिखेगी सरकारी परियोजना
संवाद सूत्र, माथाभांगा : दुर्गापूजा में अब मात्र 50 दिन शेष रह गये है। विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटि
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 08:59 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 08:59 PM (IST)
संवाद सूत्र, माथाभांगा : दुर्गापूजा में अब मात्र 50 दिन शेष रह गये है। विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों की ओर से पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को माथाभांगा चौपथई दुर्गा उत्सव कमेटी की ओर से खूंटी पूजा के साथ मां दुर्गा का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षा संसद की की अध्यक्षा डॉ. कल्याणी पोद्दार उपस्थित थी। इस साल पूजा कमेटी 56 वां दुर्गापूजा मना रही है।
पूजा कमेटी के सचिव डॉ. कल्याणी पोद्दार ने बताया कि पूजा का बजट पांच लाख है। पंडाल में सरकारी परियोजना को थीम बनाया गया है। साथ ही सेफ ड्राइव, सेव लाइव पर भी जोर दिया गया है। गरीबों के बीच वस्त्र दान किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें