Move to Jagran APP

सवा उन्नीस हाथ वाली काली प्रतिमा का दर्शन आज करेंगे श्रद्धालु

-प्रत्येक साल प्रतिमा की ऊंचाई संवाद सूत्र, कूचबिहार : दिनहाटा शहर के संहति मैदान में मंगल

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 09:17 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:17 PM (IST)
सवा उन्नीस हाथ वाली काली प्रतिमा का दर्शन आज करेंगे श्रद्धालु
सवा उन्नीस हाथ वाली काली प्रतिमा का दर्शन आज करेंगे श्रद्धालु

-प्रत्येक साल प्रतिमा की ऊंचाई

loksabha election banner

संवाद सूत्र, कूचबिहार : दिनहाटा शहर के संहति मैदान में मंगलवार को उन्नीस हाथ की काली प्रतिमा की पूजा शुरू होगी। गौरतलब है कि दिनहाटा के नाम नेई संघ 44 वां कालीपूजा मनाने जा रही है। इस पूजा को लेकर पूरे दिनहाटा में उत्साह व इंतजार रहता है। गौरतलब है कि विधायक उदयन गुहा के पूर्वज मां काली की पूजा करते आ रहे है। काली पूजा के दिन कबूतर की बली दी जाती है। साथ ही बोयाल की मछली सहित विभिन्न सामग्री रहती है। पूजा के दिन श्मशान में रहने वाली शिवा को भोग लगाया जाता है। साथ ही श्मशान घाट में नृत्य किया जाता है। वैदिक रीति-नीति से पूजा किया जाता है। मां की आराधना से धुबड़ी से पुरोहित बुलाया जाता है। विधायक उदयन गुहा नगरपालिका के कार्यो को देखते हुए काली पूजा की व्यवस्था को भी देख रहे है। वर्ष 1975 में उदयन गुहा सहित स्थानीय लोगों ने मिलकर संहति मैदान में काली पूजा शुरू किया। पूजा के समय प्रतिमा की उच्चता साढ़े 11 हाथ थी। हर साल मां काली की प्रतिमा की उच्चता बढ़ाई जाती है। विधायक उदयन गुहा ने बताया कि पूजा के दौरान मेले का आयोजन भी किया जाता है। करीब 15 दिनों तक मेले का आयोजन किया जाता है।

कैप्शन :


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.