कूचबिहार के बड़ो देवी बाड़ी में धूमधाम से मनाई गयी गृहारंभ पूजा
संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार के प्रसिद्ध बड़ो देवीबाड़ी मंदिर में सोमवार को गृहारंभ पूज
संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार के प्रसिद्ध बड़ो देवीबाड़ी मंदिर में सोमवार को गृहारंभ पूजा की गयी। गौरतलब है दुर्गापूजा से पूर्व कृष्ण अष्टमी को राजा-महाराजा के जमाने से बड़ो देवी बाड़ी मंदिर में गृहांरभ पूजा होती है। इस पूजा के समय देवी को कबूतर की बली दी जाती है। साथ ही विभिन्न तरह के मिष्ठान का प्रसाद के रूप में भोग लगाते है। राज पुरोहित हीरेंद्र नाथ भट्टाचार्य इस विशेष को करते है। उन्होंने बताया कि श्रावण के शुक्ल अष्टमी को पूजा शुरू हुई। कूचबिहार के मदन मोहिन मंदिर में एक माह व्यापी युग पूजा चलती है। राधा अष्टमी के दिन देवी को मदन मोहन बाड़ी से देवी बाड़ी लाया जाता है। आज गृहारंभ पूजा में काफी संख्या में भक्त अपनी मनोकामना के लिए आये हुए थे। मैं पिछले 30 साल से यहां पूजा कर रहा हूं।
कैप्शन : बड़ो देवी बाड़ी में देवी की प्रतिमा