बालू की आकृतियां बनेगी दुर्गापूजा का आकर्षण का केंद्र
-पुरी के पद्मश्री सुदर्शन पटनायक बना रहे है दिनहाटा में बालू की आकृतियां -दिनहाटा एक नंब
-पुरी के पद्मश्री सुदर्शन पटनायक बना रहे है दिनहाटा में बालू की आकृतियां
-दिनहाटा एक नंबर वार्ड कमेटी इस साल तीसरा दुर्गापूजा मनाने में जुटी
संवाद सूत्र, दिनहाटा : दिनहाटावासी इस साल दुर्गापूजा के दौरान विशेष कलाकृति का साक्षात्कार करेंगे। देश-दुनिया में पद्मश्री सुदर्शन पटनायक की समुद्र किनारे बनायी गयी कलाकृति प्रसिद्ध है। इस बार दिनहाटा के बिग बजट पूजा में से एक दिनहाटा एक नंबर वार्ड सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से पूजा पंडाल में बालू से बनायी कलाकृति आकर्षण का केंद्र होगी। इसके लिए विशेष प्रकार का बालू मंगवाया जा रहा है। पुरी का समुद्र का भी लोग दर्शन कर पायेंगे। पूजा कमेटी के अध्यक्ष व राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक श्याम धर ने बताया कि महालय के दिन मां दुर्गा का आह्वान किया जाएगा। साथ ही इलाके की 108 व्यस्क महिलाओं को मातृ रूप में सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज परिसर को पूरी तरह समुद्र के रूप में परिणत किया जाएगा। उत्तर बंगाल में पहली बार सुदर्शन पटनायक के हाथों की कलाकारी लोग देख पायेंगे।
कैप्शन : दुर्गापूजा का पोस्टर व थीम