Move to Jagran APP

पुलिस की निगरानी में चार ग्राम पंचायतों में बोर्ड गठन

-पंचायत प्रधान चयन को लेकर माहौल रहा गरम संवाद सूत्र, माथाभांगा : कूचबिहार जिला के माथाभ्

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 07:10 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 07:10 PM (IST)
पुलिस की निगरानी में चार ग्राम पंचायतों में बोर्ड गठन
पुलिस की निगरानी में चार ग्राम पंचायतों में बोर्ड गठन

-पंचायत प्रधान चयन को लेकर माहौल रहा गरम

loksabha election banner

संवाद सूत्र, माथाभांगा : कूचबिहार जिला के माथाभांगा एक नंबर ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों में बोर्ड गठन के साथ प्रधान चयन की प्रक्रिया पूरी हो गयी। बोर्ड गठन के दौरान प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात किया गया था। गुरूवार को बीडीओ कार्यालय में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गयी। साथ ही प्रस्तावक ने प्रधान और उप प्रधान के नाम का प्रस्ताव दिया। ध्वनि मत से प्रधान व उप प्रधान का चयन किया गया। गौरतलब है कि माथाभांगा के एम नंबर ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत के 17 सीटों में से 11 सीट तृणमूल कांग्रेस को मिला था। चार सीट भाजपा तथा दो सीट निर्दलीय को मिला था। इस ग्राम पंचायत में प्रतिमा वर्मन को प्रधान तथा गपा वर्मन प्रमाणिक को उप प्रधान बनाया गया।

माथाभांगा के जोर पातकी ग्राम पंचायत में कुल 16 सीट है। इसमें 15 सीट तृणमूल और एक सीट निर्दलीय को प्राप्त हुई थी। इस ग्राम पंचायत में कमल अधिकारी को प्रधान व फेरजा बीबी खातून को उप प्रधान बनाया गया।

माथाभांगा के केदार हाट ग्राम पंचायत में कुल सीट 15 है। तृणमूल को 14 और निर्दलीय को एक सीट मिला था। सुधीर वर्मन को प्रधान तथा उप प्रधान सावित्री वर्मन को बनाया गया।

माथाभांगा के बैरागीहाट ग्राम पंचायत में कुल सीट 15 है। सभी सीटों पर तृणमूल का कब्जा था। इस ग्राम पंचायत में सम्पा राय चौधरी को प्रधान तथा सपना वर्मन को उप प्रधान के रूप में चयन किया गया।

पुलिस ने बताया कि बोर्ड गठन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। माथाभांगा एक नंबर ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष मजिरूल हुसैन ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में तृणमूल के प्रधान है। हम अब इलाके के विकास के लिए काम करेंगे। बोर्ड गठन के बाद पंचायत सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर रैली निकाली।

कैप्शन : बोर्ड गठन के बाद पंचायत सदस्य व प्रधान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.