मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व तृणमूल के किले में सेंध
संवाद सूत्र कूचबिहार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 21 अक्टूबर को उत्तर बंगाल दौरे पर आ रही ह
संवाद सूत्र, कूचबिहार : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 21 अक्टूबर को उत्तर बंगाल दौरे पर आ रही है। उनके आगमन से पूर्व भाजपा उनके किले में सेंध मार रही है। शुक्रवार को तृणमूल शिक्षा सेल की नेतृ अमृता भट्टाचार्य भाजपा में शामिल हो गयी। इससे तृणमूल को बड़ा झटका लगा है। राजनीति पंडित मान रहें है अमृता भट्टाचार्य के जाने से तृणमूल का शिक्षा सेल पूरी तरह बिखर जाएगा। सूत्रों के माने तो तृणमूल विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी उपेक्षा करते थे। उन्हें कार्यक्रम से अलग रखते थे। तृणमूल के पूर्व सांसद पार्थ प्रतिम राय के साथ उनकी नहीं बनती थी। जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया। शुक्रवार को जिला अध्यक्षा मालती राभा ने पार्टी का झंडा देकर उनका पार्टी में स्वागत किया। भाजपा के राज्य सह महासचिव शायंतन बासु ने बताया कि तृणमूल की हालत ऐसी खराब है कि यहां काम करने वाले व अच्छे लोगों को लोग उपेक्षित व अपमानित करते है।
कैप्शन : पार्टी का झंडा थामते हुए अमृता भट्टाचार्य