Move to Jagran APP

नगरपालिका व विधानसभा चुनाव के लिए जिला भाजपा कार्यकारिणी का गठन

संवाद सूत्र रायगंज नगरपालिका व विधानसभा चुनाव में अपना दमख़म दिखाने और राजनीतिक पकड़

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:15 AM (IST)
नगरपालिका व विधानसभा चुनाव के लिए जिला भाजपा कार्यकारिणी का गठन
नगरपालिका व विधानसभा चुनाव के लिए जिला भाजपा कार्यकारिणी का गठन

संवाद सूत्र, रायगंज:

loksabha election banner

नगरपालिका व विधानसभा चुनाव में अपना दमख़म दिखाने और राजनीतिक पकड़ को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लक्ष्य से भाजपा उत्तर दिनाजपुर जिला कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा की गई। 23 सदस्यीय उक्त कमेटी में पार्टी के जिला अध्यक्ष के अलावे आठ उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, आठ सचिव, दो कार्यालय सचिव और एक कोषाध्यक्ष उल्लेखनीय है। एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव और एक सचिव के पद को फि़लहाल रिक्त रखा गया है। इसके अलावे जिला के सभी 9 विधानसभा स्तर पर पर्यवेक्षक और आह्वायक के नामों की घोषणा भी की गयी है।भाजपा जिला अध्यक्ष विश्वजीत लाहिड़ी ने गुरुवार को रायगंज स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होकर उक्त आशय की जानकारी दी। नव गठित कमेटी के उपाध्यक्ष के तौर पर नीमाई सिंह, निखिल सरकार, गोपाल मजूमदार, सुरजीत सेन, संजू मार्डी (महिला), नीमाई कविराज और अब्दुल जलील का नाम उल्लेखनीय है। वहीं बाबूदेव सरकार और स्वेली चक्रवर्ती (महिला) को महासचिव का दायित्व दिया गया है। सचिव के पद पर गौतम विश्वास, विश्वनाथ मिर्धा, सुबोध सरकार, रंगील दास, किरण महतो साहा (महिला), भोलानाथ वर्मन और प्रवीर घोष को नियुक्त किया गया है। शकर शर्मा (गुड्डू) को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।वहीं कौशिक चौधरी (कुंतल) और वरुण भट्टाचार्य को कार्यालय सचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति में नीमाई सिंह प्रभार संभालेंगे इस बात का भी जिक्र किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह कमेटी जन कल्याण व सेवा की भावना से काम करेंगे। समिति के सभी सदस्य सर्व स्तरीय कमिटि के साथ तालमेल बनाए रखेंगे और निचले स्तर यथा बूथ, पंचायत, मंडल आदि स्तरीय कार्यकर्ताओं को अधिक महत्व देंगे। चुनाव जीतने से अधिक जन सेवा के द्वारा लोगों का दिल जीतना कमिटि का मूल मंत्र होगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार के जान कल्याण मूलक योजनाओं का सम्यक रूपायण और भ्रष्टाचार के समूल उन्मूलन के दिशा में सतत प्रयत्‍‌नशील रहना लक्ष्य होगा। कैप्शन :पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विश्वजीत लाहिड़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.