भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला
संवाद सूत्र,कूचबिहार : भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला का मामला सामने आया है। आरोप तृणमूल कांग्रेस पर
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 09:02 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सूत्र,कूचबिहार : भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला का मामला सामने आया है। आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया गया है। यह घटना तूफानगंज शहर के नौ नंबर वार्ड में घटित हुई। गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ता विप्लव चक्रवर्ती पर बुधवार रात को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया। टीन के गेट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया। साथ ही घर से 30 हजार रूपये लूट कर ले गए है। इसे लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है। लेकिन तृणमूल ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें