Move to Jagran APP

अभिनंदन यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों पर हमला

संवाद सूत्र माथाभांगा एनआरसी व सीएस के समर्थन में भाजपा के अभिनंदन यात्रा के दौरान सोमवार

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 08:18 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 06:20 AM (IST)
अभिनंदन यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों पर हमला
अभिनंदन यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों पर हमला

संवाद सूत्र, माथाभांगा : एनआरसी व सीएस के समर्थन में भाजपा के अभिनंदन यात्रा के दौरान सोमवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों पर हमला किया गया। आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। आरोप है कि माथाभांगा के एक नंबर ब्लॉक के शिकारपुर इलाके से भाजपा अभिनंदन यात्रा निकाल रही थी। भाजपा की रैली गोपालपुर, केदारहाट से नयारहाट होकर कूचबिहार की ओर जा रही थी। बीच में शिकारपुर इलाके में भाजपा के सात से आठ वाहनों पर निशाना किया गया। बस, टेंपू, बाइक आदि वाहनों को क्षति पहुंचाई गयी। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माथाभांगा-मयनागुड़ी राज्य सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों के साथ भी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंक-झोंक हुई। आरोप है कि भाजपा ने पुलिस वैन पर हमला किया। इसके बाद फिर तृणमूल ने हमला करना शुरू कर दिया। चार बस और एक सवारी गाड़ी को निशाना बनाया गया। हमले में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए। माथाभांगा का कॉलेज मोड़ इलाका रणक्षेत्र में तबदील हो गया।

prime article banner

भाजपा के जिला महासचिव अभिजीत बर्मन ने बताया कि अभिनंदन रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता के वाहनों पर हमला किया गया है। तृणमूल ने ही पुलिस वैन को क्षति पहुंचायी और आरोप हमारे सिर मढ़ा जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस वैन पर हमला नहीं हुआ। राजनीतिक हिंसा के कारण कुछ वाहनों पर हमला किया गया।

उत्तर बंगाल के विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि बगैर प्रशासन से अनुमति लिए बगैर भाजपा ने रैली निकाली है। यह अभिनंदन यात्रा नहीं, बल्कि संत्रास यात्रा है। इस रैली के प्रति लोगों की कोई आस्था नहीं है।

कैप्शन : बस का टूटा हुआ कांच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.