संवाद सूत्र, माथाभांगा : शांति चाई महिला समिति के कार्यालय में पिछले दिनों भाजपा नेता प्रशांत बर्मन ने ताला मारकर समिति की सदस्या सुमित्रा बर्मन के साथ बुरा व्यवहार किया था। यह घटना विगत 19 अक्टूबर की है। इस घटना को लेकर माथाभांगा दो नंबर ब्लॉक फुलबाड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान को कई बार शिकायत की गयी। लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। गुरुवार को महिला समिति की ओर से पंचायत प्रधान के कार्यालय में ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में घटनास्थल पर बीडीओ व पुलिस ने जाकर महिला सदस्यों को समझाया।
इस आरोप के संबंध में भाजपा नेता प्रशांत बर्मन ने बताया कि मैंने कभी किसी महिला समिति के कार्यालय में ताला नहीं लगाया। किसी महिला के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया। मुझपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
Posted By: Jagran
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप