Move to Jagran APP

कूचबिहार और अलीपुरद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं को नवान्‍न अभियान में जाने से पुलिस ने रोका, कई को किया गिरफ्तार

13 सितंबर को कोलकाता में आयोजित भाजपा के नवान्न अभियान में भाग लेने के लिए कोलकाता जा रहे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को कूचबिहार के तूफानगंज व अलीपुरद्वार स्टेशन पर पुलिस ने रोक दिया। पुलिस पर इन लोगों के अभियान को बाधित करने का आरोप लगा है।

By Edited By: Published: Mon, 12 Sep 2022 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2022 06:52 PM (IST)
कूचबिहार और अलीपुरद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं को नवान्‍न अभियान में जाने से पुलिस ने रोका, कई को किया गिरफ्तार
अलीपुरद्वार स्टेशन से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार। जागरण फोटो।

कूचबिहार/अलीपुरद्वार, जागरण टीम। 13 सितंबर को कोलकाता में आयोजित भाजपा के 'नवान्न अभियान' में भाग लेने के लिए कोलकाता जा रहे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को कूचबिहार के तूफानगंज व अलीपुरद्वार स्टेशन पर पुलिस ने  रोक दिया। पुलिस पर इन लोगों के अभियान को बाधित करने का आरोप लगा है। इस घटना से तूफानगंज व अलीपुरद्वार स्टेशन इलाके में आक्रोश का माहौल देखा गया। गौरतलब है कि तूफानगंज और नाटाबारी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सोमवार दोपहर को विशेष ट्रेन से तूफानगंज स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे। लेकिन उसी समय पुलिस ने रेलवे स्टेशन के रास्ते में लोहे के बैरिकेड्स लगाकर सड़क को जाम कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें स्टेशन में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

loksabha election banner

भाजपा ने पुलिस को तृणमूल का गुलाम बताया

वही तूफानगंज थाने की पुलिस का कहना है कि उन्हें नवान्न अभियान पर जाने की इजाजत नहीं है, इसलिए उन्हें जाने से रोका गया। वही घटना की सूचना मिलते ही तूफानगंज से बीजेपी विधायक मालती राभा स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पहुंचे। जहां पर पुलिस व विधायक के बीच विवाद शुरू हो गया। बाद में भाजपा कार्यकर्ता कई गुटों में बंट कर तूफानगंज स्टेशन पहुंचे। इस बारे में भाजपा विधायक मालती राभा ने कहा कि पुलिस तृणमूल कांग्रेस पार्टी की गुलाम हो गई है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं का भी स्टेशन पर जाने से रोका जा रहा है। इस प्रकार से रोकना पुलिस का नियम नहीं है। वही भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक सुकुमार राय ने कहा कि भाजपा को कितनी भी अचड़न पैदा क्यों न की जाए, इससे उन्हें कोई मदद नहीं मिलेगी।

अलीपुरद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हालांकि रोकने के बावजूद कूचबिहार के विभिन्न स्टेशनों के कार्यकर्ता विशेष ट्रेन से कोलकाता के लिए रवाना हो गए। इधर भाजपा विधायक मिहिर गोस्वामी ने कहा कि 'चोर पकड़ो, जेल भरो' यह केवल बीजेपी का नारा नहीं है। यह अब आम आदमी का नारा बन गया है। उत्तर बंगाल से काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता के लिए रवाना हो गए। वही दूसरी ओर अलीपुरद्वार जिले के विभिन्न जगहों से भाजपा नेता व कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन से कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भाजपा के अलीपुरद्वार विधायक सुमन कंजीलाल ने कहा कि बंगाल में बढ़ते भ्रष्टाचार के मामले और ईडी के द्वारा किए जा रहे छापामारी में बरामद हो रहे तृणमूल नेताओं के पास से करोड़ों रूपये के विरोध में 13 सितंबर को भाजपा नवान्न अभियान कर रही है। जिसमें शामिल होने के लिए अलीपुरद्वार जिला के विभिन्न जगहों से भाजपा नेता और समर्थक सोमवार को स्पेशल ट्रेन से रवाना होने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा नेता ने दीदी पर लगाए आरोप

उन्होंने कहा कि इस तरह भाजपा के कुछ नेताओं को पकड़ कर अभियान को नहीं रोका जा सकता। भाजपा के इस अभियान को रोकने से यह जाहिर होता हैं कि दीदी इस अभियान से पूरी तरह से डर गई हैं जिस कारण वह पुलिस को लगा कर आंदोलन को रोकना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह पुलिस के सहारे आंदोलन को रोका नहीं जा सकता। इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार नवान्न अभियान को लेकर कोई अनुमति नही ली गई हैं, जिस वजह से ऊपर से आए आदेश के मुताबिक इन्हें रोका जा रहा है। इधर इस अभियान के दौरान पुलिस ने अलीपुरद्वार जिला भाजपा महासचिव मिठू दास , 6 नम्बर मंडल अध्यक्ष रंजीत सरकार , जिला सचिव सुनील महतो , जिला कमेटी सदस्य निर्मल मोदक , कालचीनी के भूतपूर्व विधायक विल्सन चंप्रामारी, कालचीनी ब्लॉक के संयोजक आलोक मित्रा सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.