विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ताक पर रखा संविधान, अधिकारियों को बनाया जा रहा बंधक', बंगाल में बोले पीएम मोदी

Published: Sun, 05 Apr 2026 05:47 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूच बिहार में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम करने वाले राज्यों को सीटों का ...और पढ़ें

HighLights

  1. जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर राज्यों को सीटों का नुकसान नहीं।

  2. पीएम मोदी ने टीएमसी पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया।

  3. टीएमसी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही, सीएए का विरोध कर रही।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कूच बिहार से देश के सभी राज्यों को मैं फिर याद दिलाता हूं कि जिन भी राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है उनको सीटों के विषय में कोई नुकसान नहीं होगा, सभी का फायदा ही होगा।

सभी राज्यों की भागीदारी और सबके अधिकार सुरक्षित रहेंगे। हम संसद में इसपर पक्का ठप्पा लगाना चाहते हैं कि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़े। ताकि राज्यों को इसका बड़ा फायदा मिले।

बंगाल में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकालने पर तुली टीएमसी- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी, बंगाल में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकालने पर तुली है। TMC ने बंगाल को पीछे धकेल दिया है। पहले बंगाल में लोग रोजगार के लिए आते थे। निर्मम सरकार ने उसी बंगाल को पलायन का केंद्र बन दिया है। बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफी में खतरनाक बदलाव आया है। इन घुसपैठियों को टीएमसी का सीधा संरक्षण मिलता है। टीएमसी ने सीधे अपने सिंडिकेट में भर्ती करती है। टीएमसी ने संविधान ताक पर रख दिया, यहां अधिकारियों को बंधक बनाया जा रहा है।

तृणमूल वाले एसआईआर का विरोध कर रहे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये तृणमूल वाले एसआईआर का विरोध कर रहे हैं। ताकि घुसपैठियों की पहचान न हो सके, उल्टे टीएमीस सीएए को रद्द करने की धमकी दे रही है। यानि जिन शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता मिली है, ये उनकी नागरिकता छीनेंगे और वो ये नागरिकता घुसपैठियों को देंगे। क्योंकि टीएमसी घुसपैठियों को अपना वोटबैंक मानती है।

यह भी पढ़ें- बंगाल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, TMC पर MP मनन मिश्रा का हमला; सरकार बदलने की कही बात