Move to Jagran APP

गेंद समझ कर बम को उठाते ही हुआ विस्फोट, चार बच्चे घायल

खेलते-खेलते धान के खेत में गए गेंद को लाने गए बच्चों ने वहां पड़े बम को ही गेंद समझ कर उठा लिया। जैसे ही उठाया, वह फट गया। इसमें चार बच्चे घायल हुए हैं।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 06:52 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 06:52 PM (IST)
गेंद समझ कर बम को उठाते ही हुआ विस्फोट, चार बच्चे घायल
गेंद समझ कर बम को उठाते ही हुआ विस्फोट, चार बच्चे घायल
दिनहाटा [संवादसूत्र]। कूचबिहार जिले के दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत गोसानीमारी एक नंबर ग्राम पंचायत के कामता इलाके में धान के खेत में खेलते समय बम विस्फोट हो जाने से चार बच्चे घायल हो गए। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। इनमें तीन बच्चे गोसानीमारी ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। एक बच्चे की हालत नाजुक होने के कारण उसे दिनहाटा अस्पताल में रेफर किया गया है।
घायल बच्चों के नाम रेजानुर रहमान, अरमान हुसैन, मेहबुबा परवीन व टीना खातुन है। घटना की जानकारी मिलते ही दिनहाटा थाना के आइसी संजय दत्त मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बच्चे जिस गेंद से खेल रहे थे, वह पास के धान खेत में चला गया। गेंद लाने गए बच्चों ने बम को ही गेंद समझ लिया। जैसे ही उठाया, वह फट गया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.