सड़क दुर्घटना में एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल
कूचबिहार में राज्य सड़क के सात माइल इलाके में गुरूवार रात सड़क हादसे में मफिजुल हक की मौत हो गई। उसकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई थी।
By Edited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 05:36 PM (IST)
माथाभांगा [संवादसूत्र]। माथाभांगा के कूचबिहार राज्य सड़क के सात माइल इलाके में गुरुवार रात साढ़े आठ बजे सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक और ट्रक के बीच जोरदार भिड़त के कारण यह हादसा हुआ। मृत व्यक्ति का नाम मफिजुल हक (32) है। घायल व्यक्ति का नाम अब्दुल कलाम है। घायल अब्दुल को फौरन कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इस घटना को लेकर माथाभांगा-कूचबिहार राज्य सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में कूचबिहार कोतवाली थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि मफिजुल हक बाइक पर सवार होकर कूचबिहार की ओर जा रहा था उसके साथ उसका दोस्त अब्दुल कलाम भी पीछे सीट पर बैठा था। अचानक सामने से एक मालवाही ट्रक से बाइक की भिड़क हो गयी। घटनास्थल पर ही मफिजुल हक की मृत्यु हो गयी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें