Move to Jagran APP

हजरत इमाम हुसैन को याद करके शहर में निकाली गयी ताजिया

-तजिया रैली में दिखा हैरतअंगेज स्टंट -तलवारबाजी देखने के लिए उमड़ा हुजूम जेएनएन, दिनहाट

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:18 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:18 PM (IST)
हजरत इमाम हुसैन को याद करके शहर में निकाली गयी ताजिया
हजरत इमाम हुसैन को याद करके शहर में निकाली गयी ताजिया

-तजिया रैली में दिखा हैरतअंगेज स्टंट

loksabha election banner

-तलवारबाजी देखने के लिए उमड़ा हुजूम

जेएनएन, दिनहाटा/ कालियागंज : अधर्म के खिलाफ हजरत इमाम हुसैन कभी नहीं झूके। इस्लाम की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण त्याग दिये। इराक के जालिम बादशाह व इंसानियत का दुश्मन यजीद के खेमे में शामिल नहीं हुए। इमाम हुसैन को परिवार व दोस्तों के साथ शहीद कर दिया गया। मुहर्रम अधर्म के खिलाफ एक जंग है। शुक्रवार को देश-दुनिया के साथ-साथ उत्तर बंगाल में भी मुर्हरम के अवसर पर ताजिया रैली निकाली गयी। हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया गया।

कूचबिहार के दिनहाटा शहर के विभिन्न मार्गो पर तजिया रैली निकाली गयी। शहर के मुहर्रम माठ में शहीद बेदी पर मोमबत्ती जलाकर इमाम हुसैन को याद किया गया। इसे लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गयी थी। उत्तर बंगाल के विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष भी शहीद बेदी पर मोमबत्ती जलाकर लोगों को हजरत इमाम हुसैन की राह पर चलने का कहा।

वहीं दूसरी ओर कालियागंज में हुसैन के शहादत दिवस पर मुस्लिम संप्रदाय की ओर से आकर्षक ताजिया निकाली गयी। विभिन्न इलाके में मेले का भी आयोजन किया गया। लोगों ने रैली के दौरान या अली या हुसैन के नारे भी लगाये। रैली में शामिल लोगों के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की ओर से चाय-नाश्ता का इंतजाम किया गया था। रैली के दौरान कही से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

कैप्शन :


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.