माथाभांगा में दिव्यांग लड़की के साथ दुराचार का आरोप
संवादसूत्र माथाभांगा माथाभांगा एक नंबर ब्लाक के शिकारपुर ग्राम पंचायत के गादल कुटीग्राम म
संवादसूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा एक नंबर ब्लाक के शिकारपुर ग्राम पंचायत के गादल कुटीग्राम में एक दिव्यांग लड़की के साथ दुराचार करने का आरोप सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित परिवारवालों की ओर से माथाभांगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
पीड़ित लड़की के परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर के समय दिव्यंाग लड़की को पड़ोस के युवक नांदूरा बर्मन उसे तालाब के किनारे ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। तभी लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। वहां पर लड़की बेहोशी हालत में मिली। बाद में लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित लड़की के बड़े भाई ने कहा कि आरोपी नंदूरा को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
इलाके के पंचायत सदस्य अंजली बर्मन ने कहा कि सालिसी सभा में निर्णय लिया गया, कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।
इधर माथाभांगा थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में उत्तेजना का माहौल है।