80 किलो गाजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
संवाद सूत्र माथाभागा शीतलकुची थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात को विशेष अभियान चलाकर 80 किलो ग
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 09:34 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 06:27 AM (IST)
संवाद सूत्र, माथाभागा: शीतलकुची थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात को विशेष अभियान चलाकर 80 किलो गाजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही दो वाहनों को अपने कब्जे में लिया। बता दे इससे पहले भी शीतलकुची थाना पुलिस ने गाजा बरामद किया था। साथ ही इलाके में कई बीघा अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया था, जिसके कारण पिछले कुछ महीनों से गाजा तस्करी पर लगाम लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि बरामद गाजा का बाजार मूल्य ढाई लाख रुपये हैं ।गाजा कहा से संग्रह किया गया था और तस्करी के लिए कहा ले जाया जा रहा था, इसे लेकर पुलिस आरोपित संतोष दास से पूछताछ कर रही है।
कैप्शन :बरामद गाजा के साथ आरोपित
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें