Move to Jagran APP

सड़े मांस के खिलाफ नगरपालिका ने चलाया गया अभियान

संवाद सूत्र, माथाभांगा : कुछ दिन पहले माथाभांगा के निशिगंज बाजार में मरी हुई मुर्गी बेचने

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 07:59 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 07:59 PM (IST)
सड़े मांस के खिलाफ नगरपालिका ने चलाया गया अभियान
सड़े मांस के खिलाफ नगरपालिका ने चलाया गया अभियान

संवाद सूत्र, माथाभांगा : कुछ दिन पहले माथाभांगा के निशिगंज बाजार में मरी हुई मुर्गी बेचने को लेकर ग्राहकों ने जमकर बवाल किया था। इसे लेकर सोमवार को माथाभांगा नगरपालिका की ओर से औचक निरीक्षण किया गया। आज विभिन्न होटल व रेस्तरां में जाकर अधिकारियों ने मटन व मीट का नमूना संग्रह किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां के होटलों में ग्राहकों को बासी मीट परोसा जाता है। इसके कारण लोगों को विभिन्न तरह की बीमारी हो रही है। एक दिन का बना हुआ मांस चार-चार दिन तक ग्राहकों को परोसा जाता है। बासी मांस को गरम पानी में धोकर फिर बनाया जाता है। नगरपालिका की ओर से आठ होटलों में अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस मांस के नमूने को कोलकता के लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। यह रिपोर्ट बाद में माथाभांगा नगरपालिका में आएगी। इससे पता चल पाएगा कि किस-किस होटल में बासी व सड़ा हुआ मांस परोसा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि आज जिन होटलों में निरीक्षण किया गया, उसमें से अधिकांश के पास फूड लाइसेंस नहीं था।

loksabha election banner

माथाभांगा नगरपालिका के उप नगर पाल चंदन दास ने बताया कि हम आगे भी सड़े हुए मांस के खिलाफ अभियान चलायेंगे। यदि रिपोर्ट में पुष्टि हो गई कि यह सड़ा मांस है, तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही होटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कैप्शन : होटल में जांच करते अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.