उत्तर बंगाल में बाढ़ की स्थिति, रेड अर्ल्ट जारी
-बारिश से किसानों में उत्साह -कृषि अधिकारियों ने बताया कि इस बारिश से किसानों का उत्प
-बारिश से किसानों में उत्साह
-कृषि अधिकारियों ने बताया कि इस बारिश से किसानों का उत्पादन अच्छा होगा
संवाद सूत्र, माथाभांगा : पहाड़ पर लगातार बारिश से नदियों का जल स्तर काफी बढ़ गया है। पूरे उत्तर बंगाल में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस बाढ़ से 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए है। माथाभांगा के मनसाई नदी का जल स्तर बढ़ने से सिंचाई विभाग की ओर से रेड अर्ल्ट जारी किया गया है। विभिन्न इलाके के निचले इलाके में घरों में पानी घुस गया है। माथाभांगा शहर के एक नंबर वार्ड व पांच में भी जलमग्न की स्थिति है। पिछले बार की तरह इस साल भी लोग बाढ़ की आशंका से डरे हुए है। लगातार बारिश से जन-जीवन ठप हो गया है।
वहीं दूसरी बोर लगातार बारिश से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। रविवार रात से लेकर सोमवार शाम तक लगातार बारिश के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं सावन से बारिश का इंतजार करने वाले किसानों की आस पूरी हो गयी। आमन धान के लिए यह बारिश फायदेमंद है। यदि यह बारिश पहले होती, तो फसलों की बरबादी होती।
दिनहाटा के एक व दो नंबर ब्लॉक के कृषि अधिकारी सुबोध मल्लिक ने बताया कि इस बारिश से किसानों का फायदा होगा। इससे उत्पादन में वृद्धि होगी। समय पर बारिश हुई है।
कैप्शन : 1.दिनहाटा में झमाझम बारिश 2. सड़क पर भरा हुआ पानी