Move to Jagran APP

माध्यमिक में कूचबिहार की संजीवनी टॉपर

- कूचबिहार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज देवनाथ की सुपुत्री है संजीवनी -संजीवनी बनना चाहती है 'गरीबो

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 05:47 PM (IST)
माध्यमिक में कूचबिहार की संजीवनी टॉपर
माध्यमिक में कूचबिहार की संजीवनी टॉपर

- कूचबिहार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज देवनाथ की सुपुत्री है संजीवनी

loksabha election banner

-संजीवनी बनना चाहती है 'गरीबों की संजीवनी'

संवाद सूत्र, कूचबिहार : वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन(डब्ल्यूबीबीसीई) के तहत बुधवार को माध्यमिक परीक्षा में उत्तर बंगाल का दबदबा रहा है। टॉप टेन में उत्तर बंगाल के छात्रों ने अपना नाम दर्ज किया। बंगाल बोर्ड में पहले स्थान सुनीति एकेडमी की छात्रा संजीवनी देवनाथ का रहा। सुनीति को कुल अंक 700 में 689 मिले।

संजीवनी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित उत्तर बंगाल के विकास मंत्री ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मंत्री व सांसद पार्थो प्रतिम राय स्वयं स्कूल जाकर संजीवनी को बधाई व आशीर्वाद दिए। संजीवनी ने दैनिक जागरण को बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। स्कूल व गृह शिक्षिका सहित शिक्षक मां-पिता का भी पूर्ण सहयोग मिला। संजीवनी ने बताया कि वह माध्यमिक परीक्षा के लिए साल भर से तैयारी कर रही थी। नियमित सात से आठ घंटे पढ़ती थी। संजीवनी ने आगे बताया कि वह चिकित्सक बनकर समाज के पिछड़े तबके के लोगों की सेवा करना चाहती है। बता दें कि संजीवनी को बंगला में 98, अंग्रेजी में 97, गणित में 100, भौतिकी में 99, जीव विज्ञान में 99, इतिहास में 98 और भूगोल में 98 मिले। संजीवनी के पिता डा. पंकज देवनाथ कूचबिहार कॉलेज के प्राचार्य है। वहीं मां सीमा देवनाथ देवनाथ हाईस्कूल में शिक्षिका है। बेटी के कामयाबी से माता-पिता काफी प्रसन्न है। संजीवनी ने बताया-' मुझे आशा नहीं थी कि मैं वेस्ट बंगाल बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करूंगी। मैंने 700 में 660 अंक तक लक्ष्य रखा था।' वहीं मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि वेस्ट बंगाल बोर्ड के माध्यमिक परीक्षा में कूचबिहार जिला से आठ छात्र टॉप टेन में जगह बनाए है। यह मेरे लिए स्वर्णिम व गर्व का पल है। मुझे जो खुशी मिली है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हमारे बच्चे आगे बढ़े। मैं हर तरह से उनकी सहायता करूंगा।

सुनीति एकेडमी की प्रधानाध्यापिका मणिदीपा नंदी विश्वास ने बताया कि सुबह जब वेस्ट बंगाल के आफिसियल वेबसाइट पर संजीवनी को राज्य में पहले स्थान पर देखकर मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। संजीवनी के साथ-साथ मेरे विद्यालय की और तीन छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है। इसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं को आभार।

कैप्शन : संजीवनी को फूलों का गुलदस्तां देते मंत्री रवींद्रनाथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.