प्याज के दाम कम होने से उपभोक्ता को राहत
संवाद सूत्र दिनहाटा प्याज के बढ़ते दाम के कारण उपभोक्ता पिछले एक महीने से परेशान थे। लेि
संवाद सूत्र, दिनहाटा : प्याज के बढ़ते दाम के कारण उपभोक्ता पिछले एक महीने से परेशान थे। लेकिन पिछले एक सप्ताह से प्याज के दामों में लगातार गिरावट आ रही है। प्याज प्रति किलो 100 से 120 रूपये के भाव से बिके थे। इसके कारण आमलेट, मोमो सहित विभिन्न व्यंजनों से प्याज गायब हो गया। कूचबिहार के जिलाधिकारी पवन कादियान ने प्याज के बढ़ते मूल्य को लेकर दिनहाटा के सुफल बांग्ला निर्यात केंद्र से 59 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। प्याज के मूल्य खुदरा बाजार में गिरने से होटल व रेस्टोरेंट आदि जगहों पर ग्राहकों को प्याज मिल रहा है। दिनहाटा के चौरहाट बाजार में प्याज खरीदने आए गीतालदाह सीमावर्ती क्षेत्र के फिरोज उद्दीन ने बताया कि पहने 100 से 120 रूपये प्रति किलो के भाव से प्याज बिकता था। जिसके कारण सौ ग्राम प्याज खरीदता था। बहुत कायदे से घर में उसका इस्तमाल किया जा जाता था। लेकिन मूल्य कम होने से हमें राहत मिली है।
चौराहाट व्यवसायी समिति के सचिव नारायण साहा ने बताया कि नासिक आदि से इस राज्य में प्याज का आयात किया जा रहा है। इसके कारण प्याज के मूल्य कम हुए है।
कैप्शन : सब्जी बाजार में प्याज खरीदते उपभोक्ता