Move to Jagran APP

सड़क जाम को लेकर जनता व पुलिस के बीच झड़प

संवादसूत्र कूचबिहार सड़क जाम को केंद्र करके पुलिस व जनता के बीच जमकर संघर्ष की घटना

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 09:24 PM (IST)
सड़क जाम को लेकर जनता व पुलिस के बीच झड़प
सड़क जाम को लेकर जनता व पुलिस के बीच झड़प

संवादसूत्र, कूचबिहार : सड़क जाम को केंद्र करके पुलिस व जनता के बीच जमकर संघर्ष की घटना को लेकर कूचबिहार के घूघूमारी इलाके में उत्तेजना देखा गया। देखते-देखते इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

loksabha election banner

मालूम हो कि नौकरानी के साथ दुराचार कर उसे हत्या के प्रयास मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया। पुलिस के पहुंचने के बाद अवरोध करने वालों के बाद झड़प शुरू हो गई। जिसके बाद लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे रखे पत्थरों से पुलिस पर हमला कर दिया। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़े। बाद में पुलिस ने परिस्थिति को नियंत्रण में लाया। इधर पत्थरों के हमले में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। वही पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक सप्ताह पहले नौकरानी का काम कर रही एक युवती शाम के समय घर लौट रही थी। तभी कुछ बदमाशों ने उसके साथ दुराचार कर उसके सर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बेहोशी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में युवती के होश में आने के बाद उन आरोपियों ने फिर से दुराचार कर हत्या करने का प्रयास किया। चार आरोपियों में दो को युवती ने पहचान लिया। लेकिन पुलिस को बताने पर उनलोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम किया।

इलाके विधायक तथा भाजपा नेता निखिल रंजन दे ने कहा कि एक युवती सामूहिक दुराचार का शिकार हुई है। उसे मार डालने का प्रयास किया गया है। शासक दल के लोग होने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस सही रूप से उन आरोपियों को गिरफ्तार करें। इधर तृणमूल कांग्रेस नेता खोकन मियां ने कहा कि अपराधी किसी दल का नहीं होता है। अगर दुराचार की घटना हुई है, तो पुलिस जांच करके उनके खिलाफ कार्रवाई करें। कोई कानून को अपने हाथों में नहीं ले सकता है।

जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार गत 13 जनवरी को कूचबिहार कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न का मामला एक महिला ने दायर किया है। उस घटना में दो आरोपी फरार है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर इस दिन सड़क जाम किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.