Move to Jagran APP

केंद्रीय सुरक्षा बल व पुलिस की निगरानी में भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रचार

संवादसूत्र दिनहाटा उपचुनाव में प्रचार के निकले पिछले दो दिनों में भाजपा प्रत्याशी अशोक म

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 06:36 PM (IST)
केंद्रीय सुरक्षा बल व पुलिस की निगरानी में भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रचार
केंद्रीय सुरक्षा बल व पुलिस की निगरानी में भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रचार

संवादसूत्र, दिनहाटा : उपचुनाव में प्रचार के निकले पिछले दो दिनों में भाजपा प्रत्याशी अशोक मंडल को प्रताड़ित होना पड़ा। गुरूवार को पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में भाजपा प्रत्याशी सीमांत गांव के शालमारा इलाके में चुनाव प्रचार किया। आगामी 30 अक्टूबर को दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। ऐसे में शासक दल के खिलाफ विरोधी भी प्रचार करने में पीछे नहीं हट रहे है। इससे पहले बामनहाट व नयारहाट में दो बार भाजपा प्रत्याशी को प्रचार के दौरान प्रताड़ित होना पड़ा। जिसके बाद भाजपा नेतृत्व ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ शिकायत की। जिसके बाद केंद्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे है। इस दिन भाजपा प्रत्याशी ने शालमारा बाजार, बसंतीहाट बाजार इलाके में चुनाव प्रचार किया। उनके साथ भाजपा जिला सभानेत्री व विधायक मालती राभा राय, सांसद जयंत राय, दल के चार विधायक मिहिर गोस्वामी, निखिल रंजन दे, वरेन बर्मन व सुशील राय उपस्थित थे।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दिन शालमारा बाजार इलाके में भाजपा प्रत्याशी अशोक मंडल पार्टी के नेता, कर्मी व विधायक को साथ में लेकर बाजार के व्यवसायियों के घर घर जाकर प्रत्येक लोगों से वोट देने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अशोक मंडल ने कहा कि इस दिन शालमारा व बसंतीहाट बाजार लाके में व्यवसायियों के साथ साथ लोगों के घर जाकर वोट देने की अपील की।

वही दूसरी ओर तृणमूल के दिनहाटा दो ब्लाक अध्यक्ष विष्णु कुमार सरकार ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बाद दिनहाटा के लोगों के साथ भाजपा ने धोखा किया है। इसलिए उपचुनाव में भाजपा से आम लोगों ने मुंह फेर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.