Move to Jagran APP

राजनीति स्वार्थ के लिए भाजपा नेता की गई हत्या : दिनेश त्रिवेदी

- दिनहाटा के बरनाचीना श्मशान घाट पर किया गया भाजपा नेता का अंतिम संस्कार उमड़ी भाजपा समथ्

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 07:35 PM (IST)
राजनीति स्वार्थ के लिए भाजपा नेता की गई हत्या : दिनेश त्रिवेदी
राजनीति स्वार्थ के लिए भाजपा नेता की गई हत्या : दिनेश त्रिवेदी

- दिनहाटा के बरनाचीना श्मशान घाट पर किया गया भाजपा नेता का अंतिम संस्कार, उमड़ी भाजपा समर्थकों की भीड़

loksabha election banner

संवादसूत्र, दिनहाटा : विधानसभा चुनाव के बीच हिंसा में बुधवार को भाजपा नेता अमित सरकार की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल देखा गया। गुरूवार को तीन बजे के करीब भाजपा नेता का पार्थिव शरीर लाया गया। इस शव के पहुंचने से पहले भाजपा के अखिल भारतीय नेता कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी दिनहाटा पहुंच चुके थे। इस दौरान दोनों भाजपा नेताओं ने पीड़ित के परिवारवालों से बातचीत की।

इस दौरान हाल ही में भाजपा में शामिल व पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए भाजपा नेता अमित सरकार की हत्या की गई है। छोटा बच्चा बार बार एक ही बात कहा रहा है कि उसके पिता की हत्या की गई है। हमलोग न्याय चाहते है और कुछ नहीं। जिनलोगों ने भाजपा नेता की हत्या की है, उसे सजा दी जाए। सजा न मिलने से पुलिस अधीक्षक का तबादला करने से कुछ नहीं होगा। चारों ओर डर का माहौल है।

इधर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मृत परिवार को उसके पास रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने भी अमित सरकार की हत्या का उल्लेख किया।

इधर उनके साथ सांसद निशीथ प्रामाणिक, जिला उपाध्यक्ष अशोक मंडल, सिताई केंद्र के प्रत्याशी दीपक राय, भाजपा नेता दिप्तीमान सेगुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार सुबह दिनहाटा शहर के भाजपा दलीय कार्यालय के नजदीक पशु अस्पताल के बरामदे से भाजपा नेता का झुलते हालत में शव बरामद किया गया था। भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल ने भाजपा नेता की हत्या करके उसके शव को लटका दिया। जिसके बाद दिनहाटा शहर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। अमित सरकार के झुलते हालत में शव उतारने को लेकर पुलिस व भाजपा समर्थकों में जमकर बहस हुई। अंत में पुलिस ने शव को बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के प्रधान सड़क के विभिन्न स्थानों में तृणमूल कांग्रेस के झंडे, फेस्टून को खोलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आग लगा दी। इसके साथ तृणमूल के दो पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ किया गया। इसके बाद दिनभर भाजपा समर्थकों का तांडव चलता रहा है। इधर परिस्थिति को नियंत्रण करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस बल को लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। जिससे दिनहाटा के महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही इस घटना को लेकर मानो पूरा दिनहाटा शहर अघोषित बंद के रूप में तब्दील हो गया। वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद इस दिन भाजपा नेता अमित सरकार का शव उसके घर पहुंचा। जहां पर भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहां से शव को डाक बंगला पाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय ले जाया गया। वहां पर श्रद्धांजलि देने के बाद बरनाचीना श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.