Move to Jagran APP

35 केजी गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

संवादसूत्र दिनहाटा दिनहाटा थाना पुलिस ने एक घर से 35 केजी गांजा के साथ दो युवक को गि

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM (IST)
35 केजी गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
35 केजी गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

संवादसूत्र, दिनहाटा : दिनहाटा थाना पुलिस ने एक घर से 35 केजी गांजा के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। थाना इलाके के राजाखोड़ा गांव से उन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दो युवकों में स्वपन सरकार एवं साधन सरकार है, जो एक ही गांव के निवासी है।

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार दिनहाटा थानान्तर्गत राजाखोड़ा इलाके में उस घर से पिछले कुछ दिनों से गांजा का कारोबार हो रहा था। गोपनीय सूत्रों से खबर मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को एक घर में छापेमारी की, जहां से बक्सा में भर्ती 35 केजी गांजा जब्त किया। इसके अलावा घर में गांजा रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों को गुरूवार को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उनलोगों को अदालत ने तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोसानीमारी सहित आसपास इलाका सहित महकमा के विभिन्न इलाकों में अवैध गांजा की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। गांजा की खेती को बंद करने के लिए पुलिस ने एक साल पहले ही अभियान चलाया था। गोपनीय सूत्रों के आधार पर पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में इनलोगों को गिरफ्तार किया।

दिनहाटा के एसडीपीओ मानवेंद दास ने कहा कि अवैध गांजा की तस्करी को बंद करने के लिए उनलोगों की ओर से यह अभियान चलाया गया है। गोपनीय सूत्रों के आधार पर खबर मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया। एक घर से गांजा के साथ इन युवकों को पकड़ा गया। कैप्शन : जब्त गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.