दिनहाटा विस उपचुनाव में केंद्रीय पुलिस बल रखने की मांग
-दिनहाटा में कुल मतदाता दो लाख 98 हजार 52 -प्रशासनिक अधिकारियों ने की सर्वदलीय बैठक -तृ
-दिनहाटा में कुल मतदाता दो लाख 98 हजार 52
-प्रशासनिक अधिकारियों ने की सर्वदलीय बैठक
-तृणमूल ने राज्य पुलिस पर दिखायी आस्था
संवाद सूत्र,कूचबिहार : दिनहाटा विधानसभा उप चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल रखने की मांग फारवर्ड ब्लॉक से उठायी। गौरतलब है कि विस उप चुनाव को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से कूचबिहार के लैंस डाउन हॉल में सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी। इस बैठक में फारवर्ड ब्लॉक के मांग को भाजपा ने भी अपना समर्थन जताया। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने राज्य पुलिस पर अपना विश्वास प्रकट किया। बैठक की अध्यक्षता कूचबिहार के जिलाधिकारी पवन कादियान ने की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार भी उपस्थित थें। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से बात की। बतादें कि दिनहाटा में विस उप चुनाव 30 अक्टूबर को है। वहीं दो नंवबर को मतगणना होगी। दिनहाटा में पुरूष मतदाताओं की संख्या एक लाख 39 हजार 15 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 44 हजार 137 है। कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 98 हजार 52। बतादें कि इस विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा की जीत हुई थी। निशिथ प्रामाणिक ने तृणमूल के उम्मीदवार उदयन गुहा को 57 वोट से हराया था। लेकिन इस जीत के बाद उन्होंने सात दिनों के भीतर विधायक पद से इस्तीफा देकर सांसद पद को जारी रखा। अब उप चुनाव को लेकर फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को खड़ा करने में जुट गये है। तृणमूल की ओर से बकायदा प्रचार भी शुरू हो गया है।
जिलाधिकारी पवन कादियान ने बताया कि हमने आज सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बात की। उन्होंने जो सुझाव दिया है, उसपर चर्चा की गयी। हम शांतिपूर्ण चुनाव करने का प्रयास करेंगे।
कैप्शन : सर्वदलीय बैठक में मंच पर जिलाधिकारी पवन कादियान