Move to Jagran APP

अज्ञात महिला का शव बरामद

कूचबिहार जिले के माथाभांगा अंतर्गत तेकनिया इलाके केमानसई नदी से शुक्रवार को अज्ञात महिला का शव मिला। मछुआरों ने शव को नदी से बरामद किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 07:26 PM (IST)
अज्ञात महिला का शव बरामद
अज्ञात महिला का शव बरामद

संवाद सूत्र, माथाभांगा : माथाभांगा के तेकनिया इलाके में मानसई नदी में शुक्रवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई। आज सुबह जब मछुआरे नदी में मछली पकड़ने गये तो नदी में महिला का तैरता हुआ शव देखकर आस-पास के लोगों को बुलाने लगे। कुछ देर के बाद माथाभांगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बाद में माथाभांगा थाना के आईसी प्रदीप सरकार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि हमें नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। महिला के विषय में हमें किसी तरह की जानकारी अभी नहीं मिली है। हम पूछताछ कर रहे है। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ देखी गई। शव देखकर लगता है कि यह कई दिनों का है। शव की हालत देखकर लगता है कि किसी ने हत्याकर उसे नदी में फेंक दिया हो।

loksabha election banner

कैप्शन : अज्ञात शव को देखने के लिए लोगों की भीड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.